फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जेब में रखे-रखे तीस हजारी कोर्ट में फटा वकील का मोबाइल, आवाज से मची अफरा-तफरी

Tue, 14 Sep 2021 01:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जब वकील के कोर्ट से धुआं निकलने लगा और उसका शरीर जलने लगा तो उसने तुरंत अपना कोर्ट उतार कर फेंक दिया जिसके बाद मोबाइल से धमाका हुआ...
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के 30 हजारी कोर्ट में एक वकील का मोबाइल जेब में रखे-रखे फट गया। गनीमत यह रही कि धुंआ निकलने और जलने के दौरान ही वकील ने अपना कोर्ट उतारकर जमीन पर फेंक दिया। इसके बाद मोबाइल फट गया। हादसे में वकील जख्मी हो गए।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने उनको बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उनको छुट्टी दी गई। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने वकील की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक पीड़ित वकील गौरव गुलाटी वर्ष 2014 से 30 हजारी कोर्ट में वकालत कर रहे हैं। इनका कोर्ट परिसर में चैंबर है। पिछले दिनों इन्होंने एक नामी कंपनी का मोबाइल ऑन लाइन खरीदा था। इसकी डिलीवरी 25 अगस्त को हुई थी। आठ सितंबर को वह अपने दफ्तर में मौजूद थे।
विज्ञापन


अचानक उनके कोट की जेब में रखा मोबाइल गर्म होने लगा। मोबाइल से धुंआ निकलने लगा और गौरव को जलन होने लगी। गड़बड़ का अहसास होते ही गौरव ने तुरंत अपना कोट उतारकर जमीन पर फेंक दिया। इसी दौरान मोबाइल में धमका हुआ। इसकी वजह से गौरव जख्मी हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद से गौरव सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें