फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सरकार ने की शिक्षकों की वेतन बढ़ोतरी, वोकेशनल और समग्र शिक्षा अभियान से जुड़े अध्यापकों को मिलेगा लाभ

Wed, 06 May 2026 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। नए निर्णय के तहत वोकेशनल शिक्षकों को अब 38,100 रुपये प्रतिमाह और समग्र शिक्षा अभियान के शिक्षकों को 35,420 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा फैसला लेते हुए वोकेशनल और समग्र शिक्षा अभियान से जुड़े शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। नए निर्णय के तहत वोकेशनल शिक्षकों को अब 38,100 रुपये प्रतिमाह और समग्र शिक्षा अभियान के शिक्षकों को 35,420 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

विज्ञापन


इससे पहले वोकेशनल शिक्षकों को 20,000 से 23,000 रुपये के बीच मानदेय मिलता था, जबकि समग्र शिक्षा के शिक्षकों को करीब 21,000 रुपये मिलते थे। इस बढ़ोतरी के बाद दोनों वर्गों को प्राइमरी और अपर प्राइमरी शिक्षकों के बराबर वेतन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में करीब 1,131 वोकेशनल शिक्षक विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। वहीं समग्र शिक्षा अभियान के तहत 784 विशेष प्रशिक्षण केंद्र संचालित हो रहे हैं, जहां ऐसे बच्चों को पढ़ाया जाता है जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा पाए या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


इन केंद्रों का उद्देश्य बच्चों को फिर से मुख्यधारा में जोड़ना है। सरकार के अनुसार यह फैसला शिक्षकों के समर्पण और मेहनत का सम्मान है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मनोबल भी बढ़ेगा। सरकार का लक्ष्य है कि राजधानी का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें