पुलिस के पहुंचने तक घायल को ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। घायल युवक की पहचान संदीप (33) पुत्र सुरेश निवासी पूथ कलां के रूप में हुई है।
दिल्ली के सुल्लानपुरी थानाक्षेत्र का पूथ कलां गांव सोमवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां लोगों ने एक युवक पर सुबह करीब 6.00 बजे गोलियां बरसाकर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस को करीब 6.28 बजे मिली। जानकारी मिलते ही सुल्तानपुरी थाने के एसएचओ अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। पूथ कलां के मेन बस स्टैंड की मेन गली में पहुंचकर उन्होंने वहां से 7.62 एमएम के दो खोखे बरामद किए।
पुलिस के पहुंचने तक घायल को ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। घायल युवक की पहचान संदीप (33) पुत्र सुरेश निवासी पूथ कलां के रूप में हुई है। पुलिस अस्पताल में पहुंची तो घायल संदीप का बयान लिया। संदीप ने पुलिस को बताया कि उस पर पांच लोगों दीपक, शिवम, मिंटू, विक्रम और काला ने गोलियां चलाईं हैं।