फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जलभराव में डूबी दिल्ली, प्लास्टिक की नाव से स्कूल पहुंचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने राजधानी में जलभराव की पुरानी समस्या को फिर उजागर किया। दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित वाल्मीकि बस्ती में कमर तक पानी भर गया, जहां स्थानीय लोगों ने बच्चों को बड़ी प्लास्टिक शीट पर बैठाकर नाव की तरह पानी से पार कराया।
इस इलाके में हर साल बारिश में यही हाल होता है। सरकारी नाला तो है, लेकिन फार्महाउसों की ओर जल निकासी अवरुद्ध होने से पानी नहीं निकल पाता। हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई जारी है। इस बार करीब पांच फीट पानी भरने से घरों में राशन, फर्नीचर व सामान खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिपालपुर, छतरपुर, शकरपुर, दक्षिणपुरी, आश्रम चौक, द्वारका, रोहिणी, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार, ओखला, बदरपुर, आजादपुर समेत दर्जनों इलाकों में पानी भर गया। एयरपोर्ट व गुरुग्राम रूट पर वाहन फंसे। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई बाइक-स्कूटर बंद हो गए और लोगों ने गाड़ियां धक्का देकर निकालीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें