फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चर्च की तीन मंजिला इमारत का अगला हिस्सा जमींदोज, मलबे में फंसा मजदूर, राहत बचाव कार्य जारी

Thu, 09 Feb 2023 04:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हादसे के समय चर्च के कुछ हिस्से को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी अचानक एक दीवार गिरने के बाद तीन मंजिला इमारत का अगला हिस्सा जमींदोज हो गया जिसमें एक मजदूर मलबे में फंस गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शकूरपुर में गुरुवार दिन में चर्च की इमारत गिर गई, जिसके मलबे में एक मजदूर के दबने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चर्च की इमारत गिरने का यह हादसा उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में हुआ। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से चर्च की इमारत में मरम्मत का चल रहा था।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय चर्च के कुछ हिस्से को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी अचानक एक दीवार गिरने के बाद तीन मंजिला इमारत का अगला हिस्सा जमींदोज हो गया जिसमें एक मजदूर मलबे में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें