फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभेद्य किले में तब्दील दिल्ली: राजधानी में सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कंटीले तारों वाले बैरिकेड्स लगे

Thu, 13 Aug 2026 11:22 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Independence Day: राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले आज फुल ड्रेस रिहर्सल पर सुरक्षा कड़ी रही।  इसके चलते दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा दिखा और कई जगहों पर बैरिकेडिंग की। 
विज्ञापन
15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले आज 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस रिहर्सल के कारण दिल्ली के कई इलाकों में यातायात संबंधी प्रतिबंध लागू किए गए। 

विज्ञापन


पूरी दिल्ली किले में तब्दील है। जगह जगह बैरिकेट लगा रखे हैं और पुलिस के जवान तैनात हैं। आया नगर बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। यह कदम स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया है। पुलिस का लक्ष्य समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाना है। इन प्रतिबंधों का मुख्य उद्देश्य समारोह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।
 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 अगस्त को ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी थी। यह एडवाइजरी विशेष रूप से लाल किले के आसपास के मार्गों से बचने की सलाह देती है।
 
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा व्यवस्था को अत्यधिक मजबूत किया गया है। दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा इंतजामों को तेज कर दिया है। विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें