नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला प्रशासन जल्द ही आदेश जारी करने वाला है। तैयार गाइडलाइन के मुताबिक प्राइमरी बच्चों के लिए अधिकतम स्क्रीन टाइम 30 मिनट और बड़े बच्चों का 60 मिनट तय किया गया है।
काफी अभिभावक व अभिभावक संघ स्कूलों में स्क्रीन टाइम अधिक होने की शिकायत कर चुके हैं। नियमों के तहत स्कूलों में स्क्रीन टाइम की सीमा तय की जाएगा। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा।
-मेधा रूपम, जिलाधिकारी
कई जगह अभिभावक ही डिजिटल बोर्ड की मांग करते है। हालांकि बैलेंस बनाना बेहद जरूरी है। स्क्रीन से बच्चों को पढ़ाया जाएगा तो उनका समूचित विकास नहीं होगा। विदेशों में भी स्कूल पुरानी शिक्षा प्रणाली पर आ रहे है।