फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi School Reopen: डीडीएमए ने बताया, दिल्ली में कब से खुलेंगी नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं

Wed, 29 Sep 2021 05:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जानकारी है कि डीडीएमए और सरकार त्योहारी सीजन यानी दशहरा दिवाली के बाद छोटी कक्षाओं को खोलने पर विचार कर सकते हैं। डीडीएमए ने दशहरा और दुर्गा पूजा मनाने की भी अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली आपदा प्रबंधन (डीडीएमए) ने बुधवार(29 सितंबर) को हुई बैठक के बाद आदेश जारी किया है कि राजधानी में अभी नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी। इससे यह बात साफ हो गई है कि भले ही स्कूल संचालक मांग कर रहे थे लेकिन दिल्ली में अभी जूनियर कक्षाएं नहीं खुलेंगी।

विज्ञापन


एक नवंबर से चरणबद्ध रूप से खुलेंगी छोटी कक्षाएं
डीडीएमए ने आज हुई बैठक में फैसला लिया है कि 1 नवंबर से चरणबद्ध तरीके से कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक की कक्षाएं खोली जाएंगी। हालांकि यह सब दीवाली के बाद कोरोना की राजधानी में क्या स्थिति रहती है उस पर भी निर्भर करेगा।

दशहरा और दुर्गा पूजा मनाने की भी दी अनुमति, पर शर्तों के साथ
इसके साथ ही डीडीएम ने दुर्गा पूजा और दशहरा भी मनाने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसके लिए कुछ नियम व शर्तें रखी गई हैं। डीडीएमए ने दुर्गा पूजा और दशहरा के आयोजन में सिर्फ सीट क्षमता के बराबर ही लोग पंडालों में प्रवेश कर सकेंगे। हालांकि यहां खाने के कोई स्टॉल नहीं लगेंगे और न ही पंडालों के पास मेला लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीएमए ने आगे कहा है कि पूजा पंडालों में 100 प्रतिशत लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही एंट्री और एक्जिट प्वाइंट अलग-अलग होंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें