फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम विहार में लोगों का उपद्रव: स्टैंड पर नहीं रुकी बस तो पुलिस से भिड़ गई पब्लिक, तोड़फोड़ के बाद सात हिरासत में

Thu, 30 Dec 2021 11:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एक के बाद एक बस स्टैंड पर आ रही थी लेकिन रुक नहीं रही थी। जो रुक भी रही थी उसमें सभी लोग बैठ नहीं पा रहे थे। इसी वजह से एक समय आया जब लोगों का सब्र टूट गया और वह हिंसक होकर सड़क पर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
संगम विहार में उपद्रव - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्रेप व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत यलो अलर्ट जारी हो चुका है जिसके अनुसार अब मेट्रो और बसें 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चल रही हैं। यही वजह है कि बुधवार से ही बस से यात्रा करने वाले लोगों को बस स्टैंड पर घंटों इंतजार के बाद बस मिल रही है।

विज्ञापन


ऐसा ही कुछ गुरुवार को दिल्ली के संगम विहार में हुआ जिसके बाद लोगों की भीड़ हिंसक हो गई और कई बसों में तोड़फोड़ कर दी जिसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया। केस भी दर्ज किया गया। दरअसल सरकार ने 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ बसें चलाने का एलान भले ही कर दिया हो लेकिन यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसें नहीं बढ़ाई हैं। यही वजह है कि यात्रियों को बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

संगम विहार में आज सुबह जब लोग काफी देर से बस का इंतजार कर रहे थे। एक के बाद एक बस स्टैंड पर आ रही थी लेकिन रुक नहीं रही थी। जो रुक भी रही थी उसमें सभी लोग बैठ नहीं पा रहे थे। इसी वजह से एक समय आया जब लोगों का सब्र टूट गया और वह हिंसक होकर सड़क पर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


लोगों ने बसों में तोड़फोड़ शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस से भी हाथापाई कर ली। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें