सदर बाजार में 16 जनवरी को विशाल राम शोभा यात्रा 12 टूटी से चलकर विभिन्न मार्केट में होते हुए 12 टूटी चौक पर ही खत्म होगी। इस दौरान व्यापारी अपनी बाइक, स्कूटर व गाड़ियों के साथ शामिल होंगे। शोभा यात्रा में राम मंदिर की झांकियां भी होंगी और जगह-जगह व्यापारी शोभा यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके अलावा 22 जनवरी को 12 टूटी चौक पर फुल स्क्रीन लगाकर अयोध्या का पूरा आयोजन दिखाया जाएगा। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा व अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि राम मंदिर के उद्घाटन के संबंध में सदर बाजार में जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इलाके के तमाम व्यापारी 22 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं। वह 15 जनवरी की रात से ही सदर बाजार को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने की शुरुआत करेंगे और 16 जनवरी को सदर बाजार पूरी तरह लाइटों से जगमग हो जाएगा।