फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसलों की उड़ान: पोलैंड में 95 वर्ष की भगवानी डागर ने जीते तीन स्वर्ण पदक, एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रचा इतिहास

Wed, 29 Mar 2023 10:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

भगवानी देवी डागर ने 60 मीटर रेस, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते है। उनके पोते और कोच अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स विकास डागर ने बताया कि पिछले वर्ष फिनलैंड में उनकी दादी नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
भगवानी देवी डागर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली देहात के नजफगढ़ क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी भगवानी देवी डागर ने एक बार फिर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन पदक जीतकर इतिहास रचा है। 95 वर्ष की आयु में भगवानी ने पोलैंड में हुई विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप में भारत के लिए तीन स्वर्ण पदक जीने। इस सफलता पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनको बधाई दी है। साथ ही कहा कि हमें अपने बुजुर्गों पर गर्व है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भगवानी देवी डागर ने 60 मीटर रेस, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। उनके पोते और कोच अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स विकास डागर ने बताया कि पिछले वर्ष फिनलैंड में विश्व चैंपियनशिप में उनकी दादी नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीती थीं। इस बार तीनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। विकास डागर ने बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य फिलीपीन्स में होने वाली एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश के लिए स्वर्ण पदक लाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें