फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ब्रांड फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये ठगे, झारखंड से दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Jul 2022 12:39 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसे पार्ले की फ्रेंचाइजी लेनी थी, जिसके लिए उसने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद उसे भुगतान करने संबंधी मेल मिला, जिसके बाद उसने बताए गए बैंक खातों पर 13.40 लाख रुपये भेज दिए। और रुपये मांगे जाने पर उसे ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
धोखाधड़ी करने के दो आरोपी जमशेदपुर से गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के व्यक्ति को पार्ले की वितरण फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर उससे करीब 13 लाख रुपये ठगने के आरोप में झारखंड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों- रवि लोहार (27) और कैलाश कुमार सिंह (34) को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और अपराध में प्रयुक्त किए गए सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं।

दिल्ली के उत्तम नगर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उन्होंने 13 फरवरी को https://parledistributorship.com पर पार्ले की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद उनके पास भुगतान संबंधी एक ईमेल आया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, ईमेल में दिए गए निर्देशों के अनुसार उन्होंने पार्ले फ्रेंचाइजी के नाम से इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत तीन बैंक खातों में 13,40,080 रुपये ट्रांसफर किए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में आवेदक के पास दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आए कि 4.40 लाख और 8.20 लाख रुपये का अतिरिक्त भुगतान करने के लिए भी कॉल आए। शिकायतकर्ता को 13 लाख रुपये ठगे जाने का एहसास हुआ और उसने पैसे नहीं भेजे।

द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर लिया गया। जांच के दौरान बैंक खातों का विवरण और उसके लेन-देन की जानकारी निकाली गई। पता चला कि ये बैंक खाता रवि लोहार नामक व्यक्ति चला रहा है। लोहार का उसके पैतृक घर जमशेदपुर में होना पता चला।

उन्होंने कहा, ''पूछताछ में लोहार ने बताया कि उसका साथी जमशेदपुर निवासी कैलाश कुमार सिंह भी इस फर्जीवाड़े में संलिप्त है, जिसके बाद कैलाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया।''

उन्होंने बताया कि लोहार ने खुलासा किया कि उसने सोनू नामक व्यक्ति के बैंक खातों का उपयोग किया है, जिसके एवज में सोनू को दो प्रतिशत कमीशन दिया है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में और अपराधी भी हैं। जांच में खुलासा होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें