फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: रविवार को सामने आए 900 से ज्यादा मामले, संक्रमण दर सात फीसदी के करीब

Sun, 21 Aug 2022 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में शनिवार को 13001 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया जिसमें 7.25 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। इस तरह अबतक दिल्ली में 1993823 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 1962262 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में लंबे समय के बाद रविवार को कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वही संक्रमण दर भी घटकर सात फीसदी के करीब पहुंच गई है। राहत की बात है कोरोना से संक्रमित हो रहे मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को कोरोना के 942 मामले सामने आए जबकि 1360 को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई।

विज्ञापन


दिल्ली में शनिवार को 13001 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया जिसमें 7.25 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। इस तरह अबतक दिल्ली में 1993823 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 1962262 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 26420 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। 

दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 5141 हो गए। इनमें से होम आइसोलेशन में 3729 और अस्पताल में 470 मरीज भर्ती है। अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 166 आईसीयू पर, 137 ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 14 वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। दिल्ली में बढ़ते मामलों के बीच हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 305 हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें