फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue: दिल्ली में एक हफ्ते में डेंगू के सबसे अधिक 16 मामले आए सामने, कुल संख्या 205 हुई

Tue, 30 Aug 2022 11:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी में एक हफ्ते में सर्वाधिक 16 लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। इसी के साथ डेंगू के कुल मामले बढ़कर 205 हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी एक हफ्ते में डेंगू के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए हैं। 16 लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। इससे बचने के लिए मच्छरों से सावधान रहने की जरूरत है। डेंगू के कुल मामले बढ़कर 205 हो गए हैं। ये बीते चार सालों में आए डेंगू के कुल मामलों के मुकाबले करीब दो गुना अधिक हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल राजधानी में डेंगू के रिकार्ड 9,613 मामले आए थे और 23 लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह 2020 में 1,072 मामले और एक की मौत हो गई थी, 2019 में 2,036 मामले और दो की मौत हुई थी, 2018 में 2,798 मामले और चार की मौत हुई थी, जबकि 2017 में 4,726 मामले और 10 लोगों की मौत हुई थी।

कोरोना संक्रमण दर 4% से कम चार की मौत  
कोरोना संक्रमण दर घटकर 4 फीसदी के नीचे पहुंच गया है। हालांकि कोरोना से मौत का आंकड़ा ज्यादा कम नहीं हो रहा है। राहत की बात है कि कोरोना से संक्रमित हो रहे मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी से अधिक है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को कोरोना के 214 मामले सामने आए जबकि 556 को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। वहीं 4 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में रविवार को 5,683 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया, जिसमें 3.77 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। इस तरह अब तक 19,98858 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 19,70137 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें