फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: फीस बढ़ाने पर पीतमपुरा के बाल भारती पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द

Sat, 02 Oct 2021 03:24 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सरकार ने स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को आसपास के स्कूलों में शिफ्ट करने का फैसला लिया। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के एक स्कूल के खिलाफ दिल्ली सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मान्यता रद्द कर दी है। स्कूल फीस बढ़ाने के चलते सरकार ने पीतमपुरा स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द की है। सरकार ने अगले सत्र से स्कूल में छात्रों का प्रवेश नहीं होगा। सरकार ने स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को आसपास के स्कूलों में शिफ्ट करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


2022-23 के सत्र के दौरान छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति नहीं
शुक्रवार को दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। निदेशक उदित प्रकाश राय ने आदेश दिया है कि स्कूल को शैक्षणिक सत्र 2021-22 का सत्र पूरा करने की अनुमति होगी लेकिन इसके बाद प्रवेश नहीं लिया जाएगा। पीतमपुरा के बाल भारती पब्लिक स्कूल को 2022-23 के सत्र के दौरान छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति नहीं होगी।

छात्रों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा
हालांकि सरकार ने स्कूल में तैनात शिक्षक व अन्य कर्मचारियों को अन्य स्कूलों में शिफ्ट करने के लिए भी कहा है। सरकार का कहना है कि जिन स्कूलों को चाइल्ड एजुकेशन सोसायटी के माध्यम से संचालित किया जा रहा है वहां स्टाफ को भेजा जाएगा। इसके अलावा एक अन्य विकल्प यह भी है कि माता पिता की सहमति से छात्रों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


मनमाने तरीके से फीस वसूलने की लगातार शिकायतें
जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार को निजी स्कूलों की ओर से मनमाने ढ़ंग से फीस वसूलने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा निदेशालय जांच भी करा रहा है। इसी के तहत यह कार्रवाई भी की है। विभाग के मुताबिक स्कूल लगातार कानूनी निर्देशों का उल्लंघन कर रहा था। शिक्षा के जरिए मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ दिल्ली सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें