फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Ramlila: राजधानी में अद्भुत होगा इस साल का दशहरा, रामलीला में रावण के साथ जलेगा सनातन विरोधियों का पुतला

Sun, 01 Oct 2023 05:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पत्र लिखकर दिल्ली रामलीला कमेटी महासंघ से सभी रामलीलाओं में सनातन विरोधियों के पुतलों के दहन का अनुरोध किया। इसे भी रामलीला कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ हुई बैठक में सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
रावण का पुतला दहन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की रामलीला कमेटियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि इस वर्ष रामलीला कार्यक्रम के दौरान रावण के पुतले के साथ सनातन विरोधियों का पुतला भी दहन किया जाएगा। दिल्ली भाजपा नेताओं के अनुरोध पर विचार करते हुए रामलीला कमेटियों ने इस पर बैठक कर निर्णय लिया। दिल्ली धार्मिक महासंघ के अध्यक्ष धीरज धर ने दस दिन पूर्व ही सनातन धर्म विरोधियों का पुतला दहन की मांग को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद एक बैठक कर रामलीला महासंघ ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी।

विज्ञापन

 

दरअसल, इस पूरे प्रकरण की शुरुआत विपक्ष के कुछ नेताओं की ओर से रामचरित मानस, तुलसीदास और भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ हुई थी। विपक्षी दलों के इन नेताओं के व्यवहार से आहत दिल्ली भाजपा के मीडिया इंचार्ज प्रवीण शंकर कपूर ने रामलीला कमेटियों  से यह अनुरोध किया था कि इस वर्ष रामलीलाओं के मंचन के बाद दशहरे पर रावण के पुतले के साथ सनातन विरोधियों के पुतलों का भी दहन किया जाए। प्रवीण शंकर कपूर की इस मांग को कई रामलीला कमेटियों ने स्वीकार कर लिया। 


इसके बाद दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पत्र लिखकर दिल्ली रामलीला कमेटी महासंघ से सभी रामलीलाओं में सनातन विरोधियों के पुतलों के दहन का अनुरोध किया। इसे भी रामलीला कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ हुई बैठक में सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

विज्ञापन

सनातन का विरोध गलत- भाजपा

दिल्ली भाजपा के मीडिया इंचार्ज प्रवीण शंकर कपूर ने अमर उजाला से कहा कि सनातन धर्म सबको अपने साथ लेकर चलने की बात करता है। यहां छोटे से छोटे जीव के जीवन और उसके आत्मसम्मान की रक्षा करने की बात कही जाती है। इसके बाद भी कुछ लोगों के द्वारा अपनी क्षुद्र राजनीति के लिए सनातन धर्म के प्रतीकों पर हमला करना अशोभनीय है। यही कारण है कि वे लोगों को यह संदेश देना चाहते थे कि भारत की धरती पर इस तरह की नकारात्मक सोच को स्वीकार नहीं किया जा सकता और इसीलिए सनातन विरोधियों के पुतला दहन का कार्यक्रम बनाया गया। वीरेंद्र सचदेवा, प्रवीण शंकर कपूर सहित दिल्ली भाजपा के सभी नेताओं ने रामलीला कमेटियों के इस निर्णय का स्वागत किया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें