दिल्ली पुलिस ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट गाड़ियों का चालान नहीं करेगी। साथ ही इन गाड़ियों को न तो रोका जाएगा और न ही जब्त किया जाएगा। यह आश्वासन दिल्ली पुलिस के आयुक्त आलोक कुमार ने सोमवार को भाजपा नेताओं व टैक्सी एसोसिएशन को दिया।
विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता, भाजपा विधायक ओमप्रकाश शर्मा और टैक्सी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट प्राप्त गाड़ियों की समस्याओं से उनको अवगत कराया।
भाजपा नेता ने कहा कि एंवायरमेंट पॉल्यूशन प्रिवेंशन एंड कंट्रोल अथॉरिटी के अध्यक्ष भूरे लाल ने दिल्ली सरकार को जो पत्र लिखा है उसके अनुरूप सभी परमिट आपरेटर शर्तों का पालन करेंगे।