फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली 2022: होली और शब-ए-बारात के मद्देनजर दिल्ली पुलिस सुरक्षा पर रखेगी पैनी नजर, भूलकर भी न करें ये गलती

Thu, 17 Mar 2022 06:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

होली और शब-ए-बारात त्योहार पर शांति बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसको लेकर दिल्ली, मध्य जिला की डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि नई दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्तों पर 17 पिकेट प्वाइंटों पर गहन जांच होगी। साथ ही पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। हुड़दंग करने वालों, तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
दिल्ली, मध्य जिला की डीसीपी श्वेता चौहान - फोटो : ट्विटर/@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली और मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक शब-ए-बारात को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। किसी भी प्रकार से शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई का चाबुक चलेगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नई दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके अलावा दिल्ली गेट और जामा मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली, मध्य जिला की डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि नई दिल्ली की ओर से जाने वाले रास्तों पर 17 पिकेट प्वाइंटों पर गहन जांच होगी। जामा मस्जिद और दिल्ली गेट के क्षेत्रों में दो नाइट विजन ड्रोन के द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी। शांति भंग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 




इसके अलावा उन्होंने बताया कि क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए अलग-अलग सोसाइटी और कालोनियों के आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के साथ बैठकें की गई हैं। हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। साथ ही बताया कि बाहरी बलों को भी तैनात किया जाएगा। शराब के नशे में वाहन चलाने, अवैध रूप से और तेज गति से वाहन चलाने व अन्य अपराधों में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें