फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघाट पर जारी रहेगा अनशन, जंतर- मंतर पर बैठने की नहीं दी थी अनुमति

Wed, 04 Dec 2019 03:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल अनशन पर बैठेंगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के जंतर- मंतर पर आमरण अनशन पर बैठी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अब राजघाट पर अनशन जारी रखेंगी। मंगलवार शाम जंतर- मंतर पर भारी तादाद में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शाम 5 बजे के बाद प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने की बात कही।

विज्ञापन


काफी देर बातचीत के बाद रात करीब साढ़े 8 बजे पुलिस बल को हटा लिया गया। स्वाति मालीवाल जंतर- मंतर से राजघाट पर जाकर अनशन जारी रखने पर सहमत हो गई हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक स्वाति मालीवाल जंतर- मंतर पर ही बैठी थीं। 

उधर, मंगलवार सुबह अनशन पर जाने से पहले स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि जंतर- मंतर पर प्रदर्शन के लिए पुलिस मंजूरी नहीं दे रही है। पुलिस कह रही है कि उनके पास ऊपर से आदेश है कि वह उन्हें भूख हड़ताल पर बैठने नहीं दे।
विज्ञापन


स्वाति ने यह भी लिखा कि वह अपराधी नहीं हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली पुलिस सहयोग नहीं कर रही है लेकिन चाहे कुछ हो जाए, पुलिस और केंद्र कितनी भी कोशिश कर लें, उनका अनशन जारी रहेगा। 

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जंतर- मंतर पर प्रदर्शन के लिए स्वाति मालीवाल ने मंजूरी ली थी लेकिन यहां शाम 5 बजे के बाद प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दे सकते। इसीलिए स्वाति मालीवाल से शाम को जंतर- मंतर से हटने की अपील की गई थी।

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को आश्वासन दिया है कि वह अब राजघाट पर अपना अनशन जारी रखेंगी। हालांकि इसे लेकर सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस को एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें