फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या मोदी को अपशब्द कहने पर दिल्ली पुलिस ने खोया था आपा?

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने 30 जनवरी को आईसा के छात्रों पर जो कहर ढाया उसके बाद उसकी चारों तरफ आलोचना हो रही है। दिल्ली पुलिस की बर्बरता का वीडियो जिस तरह वायरल हुआ उसके बाद अब दिल्ली पुलिस भी एक वीडियो लाई है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने अपने बचाव में ये वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लड़कियां दिल्ली पुलिस के सामने प्रदर्शन कर रही हैं।

प्रदर्शन करते हुए ही ये लड़कियां पुलिस को कह रही हैं कि बनाओ वीडियो बनाओ। भेजो मोदी को भेजो। इसके बाद वो प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें पीएम को गाली देने वाला वीडियो

बता दें कि 30 जनवरी को हैदराबाद के दलित छात्र रोहित वेमुला का जन्मदिन था। जिसने हैदराबाद यूनिवर्सिटी से निकाले जाने के बाद आत्महत्या कर ली। उसी की आत्महत्या के विरोध में आईसा के छात्र 30 जनवरी को आरएसएस के मुख्यालय विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार जब ये छात्र आरएसएस मुख्यालय की ओर जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और प्रदर्शनकारी छात्रों को पीटने लगे। पुलिस ने छात्रों को बहुत बुरी तरह पीटा।

दिल्ली पुलिस ने छात्राओं को भी नहीं बख्शा और एक छात्रा का तो बार पकड़कर जमीन पर पटक दिया। बता दें कि ये सब महिला नहीं पुरुष पुलिस द्वारा किया गया। पुलिस की इस बर्बरता का वीडियो वायरल होते ही उन पर चारों ओर से अंगुलियां उठने लगीं।

इसी वीडियो के जवाब में कहा जा रहा है कि पुलिस ने ये वीडियो जारी किया है। उसका कहना है कि छात्रों ने उसे उकसाया था बर्बर होने के लिए।

देखें वो वीडियो जिसे कहा जा रहा है कि पुलिस ने अपने बचाव में जारी किया हैः
What about these protesters who are abusing police personnels? pic.twitter.com/mf2KnANBcZ— Jitender Sharma (@capt_ivane) February 1, 2016


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें