फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: 'पाकिस्तान में होता है हिंदू लड़कियों का अपहरण, यहां खुश हूं', नागरिकता मिलने पर बोलीं शरणार्थी भावना

Thu, 16 May 2024 06:26 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को सीएए के जरिए नागरिकता मिली है। नागरिकता मिलने के बाद शरणार्थी काफी खुश नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
शरणार्थी भावना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आदर्श नगर में रहने वाले पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को सीएए के जरिए नागरिकता के कागजात मिले हैं। इस दौरान उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली है। मजनू का टीला में रहने वाले पाकिस्तानी शरणार्थियों को भी सीएए से नागरिकता मिलेगी।

विज्ञापन


पाकिस्तान की हिंदू शरणार्थी भावना को सीएए के माध्यम से नागरिकता मिली है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान में बहुत कठिनाइयां थीं। लड़कियां वहां पढ़ नहीं सकती थीं या अपने घरों से बाहर नहीं जा सकती थीं। मुसलमान हिंदू लड़कियों का अपहरण कर लेते हैं और उन्हें जबरन इस्लाम में परिवर्तित कर देते हैं। लड़कियां इतनी डरी हुई हैं कि वे बाहर नहीं जाती हैं।'

भावना ने कहा, 'जब मैं वहां थी तो मैं बहुत छोटी थी। मुझे अपने घर के अलावा और कुछ याद नहीं है, क्योंकि हम घर से बहुत कम निकलते थे। हमारे परिवार के बहुत से सदस्य अभी भी वहां हैं, जो भारत आना चाहते हैं। वे वीजा संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हम अपने देश में आकर बहुत खुश हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने हमारी बहुत मदद की है, हम पीएम मोदी और अमित शाह को धन्यवाद देते हैं। मैं एक शिक्षक बनना चाहती हूं और महिलाओं को शिक्षित करना चाहती हूं।'
विज्ञापन


सीएए के जरिए नागरिकता पाने वाले पाकिस्तान के एक और शरणार्थी ने कहा, 'जब हम 10 साल पहले यहां आए थे तो हमारे पास नागरिकता नहीं थी। नागरिकता पाकर हम बहुत खुश हैं। हमें अपने बच्चों के स्कूलों में प्रवेश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब हमारे बच्चों को उचित शिक्षा मिलेगी और हमारा भविष्य उज्ज्वल होगा।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें