फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मई की सुबह क्या-क्या हुआ: बिभव को लेकर केजरीवाल के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस, सीएम हाउस में दर्ज हुए बयान

Mon, 20 May 2024 07:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आप सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की टीम बिभव कुमार को लेकर सीएम आवास पर पहुंची। यहां पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए पुलिस ने बिभव की मौजूदगी में सीन दोहराया। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि केस को मजबूत करने के लिए पुलिस की टीम एक-एक सबूत को जुटाने में लगी है। 
विज्ञापन
बिभव कुमार को लेकर सीएम आवास पहुंची दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में जांच के लिए सोमवार शाम दिल्ली पुलिस की टीम बिभव कुमार को लेकर सीएम आवास पर पहुंची। इस दौरान उत्तरी जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंजीथा चेपयाना समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 13 मई की सुबह को क्या-क्या हुआ था। उस पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए पुलिस ने बिभव की मौजूदगी में सीन दोहराया। सूत्रों का कहना कि बिभव पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह हां या ना में ही जवाब दे रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर केस से जुड़ी एक-एक कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि केस को मजबूत करने के लिए पुलिस की टीम एक-एक सबूत को जुटाने में लगी है। पुलिस की टीम ने सीएम आवास पर मौजूद कई कर्मचारियों व बाकी लोगों के बयान दर्ज किए। अभी 15 से 20 और लोगों के बयान दर्ज किए जाने बाकी है। इनमें पीसीआर स्टाफ से लेकर सिविल लाइंस थाना प्रभारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत के दौरान दूसरे दिन भी बिभव ने पुलिस की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। वह लगातार स्वाति मालीवाल से मारपीट करने की बात से इंकार कर रहे हैं। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद वह भागे क्यों और उन्होंने अपना मोबाइल क्यों फॉर्मेट किया, उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने घटना वाले दिन सीएम आवास पर तैनात कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों की लिस्ट तैयार कर ली है। अब पुलिस उनसे एक-एक कर घटनाक्रम के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस ने सेामवार को भी कुछ लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें