फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के जवान की ट्रेन में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में आंध्रप्रदेश से दिल्ली आ रही एपी एक्सप्रेस ट्रेन में हार्टअटैक से दिल्ली पुलिस के एक जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक एक बच्चे को आंध्र प्रदेश छोड़कर साथियों के साथ वापस दिल्ली आ रहा था। जीआरपी बल्लभगढ़ ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की थर्ड रिजर्व बटालियन में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात सुखदेव (49) कल्याणपुरी, पुलिस कालोनी में रहते थे।
विज्ञापन

दोस्तों ने देखा सीट पर बसुध पड़े हैं

वह अपने साथी सुनील कुमार और अभिमन्यु के साथ 18 जून को आंध्र प्रदेश में एक बच्चे को उसके घर छोड़ने गए थे। सोमवार को वह एपी एक्सप्रेस में थर्ड एसी से दिल्ली वापस आ रहे थे।

जीआरपी बल्लभगढ़ चौकी इंचार्ज सोहनपाल ने बताया कि सोमवार की सुबह सुखदेव के साथियों ने उन्हें बल्लभगढ़ स्टेशन पर चाय पीने के लिए उठाया वह सीट पर बेसुध पड़े हुए थे।

साथियों ने उन्हें गाड़ी से उतारकर बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें