प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुये भाजपा ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्क्रम को तीन वर्ष का करने का वादा पूरा किया है। अपने घोषणा पत्र में भाजपा ने इस बात का वादा किया था।
छात्रों के हित में यदि और कोई कदम उठाना पड़े तो सरकार पीछे नहीं हटेगी। डूसू के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सूद ने दिल्ली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के आदेश का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि छात्र, शिक्षक और डीयू अधिकारी पिछले साल से ही इसका विरोध कर रहे थे जिसे पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल के मौखिक आदेशों के अधीन जबरन लागू किया जा रहा था।