फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली आने-जाने वाले ध्यान रखें: कल से 27 नवंबर तक इन रास्तों से बचकर चलें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Mon, 13 Nov 2023 09:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला के चलते मथुरा रोड, भैरों मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर मेले के दिनों में ट्रैफिक जाम की उम्मीद है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापार मेले में नहीं आने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रगति मैदान की तरफ आने से बचें। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला प्रगति मैदान में मंगलवार से शुरू हो रहा है। मेले में प्रत्येक दिन लगभग 40,000 दर्शकों के आने की संभावना है। सप्ताहांत व छुट्टियों वाले दिन ये संख्या एक लाख हो सकती है। ऐसे में मथुरा रोड, भैरों मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर मेले के दिनों में ट्रैफिक जाम की उम्मीद है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापार मेले में नहीं आने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रगति मैदान की तरफ आने से बचें। 

विज्ञापन

इस समय का ध्यान रखें-
- मेले में 14 से 18 नवंबर तक केवल उद्यमियों को ही प्रवेश मिलेगा। 
- व्यापार मेला 19 से 27 नवंबर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।
- गेट नंबर 5-ए, 5-बी, 7,8 और 9 से आगंतुकों का प्रवेश नहीं होगा।
-आगंतुकों के लिए प्रवेश गेट नंबर 01, 04, 6, 10 और शिल्प संग्रहालय गेट से होगा।

-आईटीपीओ अधिकारियों के लिए प्रवेश गेट नंबर 4 और 10 से होगा।
- सभी दिनों में शाम 6.00 बजे के बाद व्यापार मेले में कोई प्रवेश नहीं होगा।
-प्रगति मैदान में टिकटों की बिक्री नहीं होगी। टिकट ऑनलाइन और चयनित मेट्रो स्टेशन (सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर) पर बेचे जाएंगे।
-चालक चालित वाहनों और टैक्सियों के लिए उतरने का स्थान गेट नंबर तीन और सात के सामने सर्विस लेन पर होगा।
- सार्वजनिक सुरक्षा के हित में मेले में प्रवेश पहले बंद किया जा सकता है।

प्रगति मैदान के आसपास सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं ये उपाय 
- मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर किसी भी वाहन को कहीं भी रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
-आगंतुकों को शेर शाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड व तिलक मार्ग पर पार्क करने की अनुमति होगी।
- उपरोक्त सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों को हटा दिया जाएगा और अनुचित पार्किंग के लिए मुकदमा चलाया जाएगा। उठाए गए वाहनों को नेशनल स्टेडियम में पार्क किया जाएगा।
-मथुरा रोड से भगवानदास रोड और सुब्रमण्यम भारती मार्ग की ओर राइट टर्न की अनुमति नहीं होगी। 
विज्ञापन

ट्रेड फेयर में ऐसे जाएं-
-लोगों से प्रगति मैदान पहुंचने के लिए मेट्रो आदि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का सलाह दी गई है।  मेट्रो से आने वाले लोग सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन उतर सकते हैं। इसके बाद गेट नंबर -10 से प्रगति मैदान के अंदर जा सकते हैं। लोग मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन उतरकर पैदल भी जा सकते हैं।  
- दिल्ली या एनसीआर से यात्रा करने के लिए डीटीसी बसों का उपयोग करने वाले मथुरा रोड व भैरों मार्ग बस स्टॉप पर उतर सकते हैं। 
- जो लोग अपने वाहनों से प्रगति मैदान जाएंगे वह भैरों मंदिर पार्किंग, भैरों रोड, दिल्ली चिडिय़ाघर,भगवान दास रोड (केवल शनिवार और रविवार को) पर पार्क कर सकते हैं। 
-निजी वाहनों से आने वाले लोग कार-पूलिंग पसंद कर सकते हैं। गेट नंबर 1 प्रगति मैदान तक भैरों मंदिर पार्किंग तक शटल सेवा भी उपलब्ध होगी
-मथुरा रोड पर भारी पैदल यात्री आवाजाही होगी। क्योंकि भारी ट्रैफिक के भी चलने की उम्मीद है। ऐसे में पुलिस ने लोगों को फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें