फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रोडरेज में पुलिस इंस्पेक्टर के साथ मारपीट, बाइक सवार गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 08:30 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने रामनिवास की शिकायत पर रोहिणी सेक्टर-16 निवासी दीपक भाटिया के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में बाइक सवार ने रोडरेज की घटना में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर पर हेलमेट से हमला कर दिया। शोर-शराबा हुआ तो पीड़ित इंस्पेक्टर रामनिवास (59) ने पब्लिक की मदद से आरोपी को काबू किया। बाद में पीसीआर कॉल कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने रामनिवास की शिकायत पर रोहिणी सेक्टर-16 निवासी दीपक भाटिया के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, रामनिवास परिवार के साथ शालीमार बाग इलाके में रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और फिलहाल उनकी तैनाती दूसरी बटालियन में है। मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे वह अपनी कार से पत्नी के साथ अस्पताल जा रहे थे। इस बीच प्रेमबाड़ी पुल पर उनकी गाड़ी लाल बत्ती पर पहुंची तो पीछे से एक बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। रामनिवास ने कार देखकर चलाने के लिए कहा तो आरोपी भड़क गया।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने अपनी बाइक को उनकी कार के आगे लगाया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। बाद में उसने हेलमेट से उन पर हमला कर दिया। रामनिवास ने भीड़ की मदद से आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें