दिल्ली पहाड़गंज थाने में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह लगभग 3.30 बजे एचसी देवेंद्र ने थाना पहाड़गंज के बैरक में अपने सरकारी हथियार (पिस्तौल) से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह जगुआर टीम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में तैनात थे।
एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने किसी पर आरोप नहीं लगाया है और कहा है कि वह निजी कारणों से आत्महत्या कर रहा है। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही की जा रही है। एलएचएमसी में पोस्टमार्टम कराया गया है और उसके शव को उसके पैतृक स्थान सोनीपत हरियाणा भेज दिया गया है।