फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः मिलेनियम डिपो लूट का खुलासा

Fri, 01 Aug 2014 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 14 जुलाई की रात मिलेनियम डिपो में हुई लूट की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। डीटीसी के ड्राइवर दीपक ने ही वारदात की साजिश रची थी और इसके लिए गांव दोघट, जिला बागपत (यूपी) निवासी अरविंद उर्फ बबलू और अनिल कुमार को बुलाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 1.90 लाख रुपये, .315 बोर के दो कट्टे, कारतूस, पेपर कटर, बाइक और मोबाइल बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल के उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि हथियारबंद बदमाश डीटीसी के कैशियर विक्रम सिंह को घायल कर मिलेनियम डिपो से करीब नौ लाख रुपये लूटकर ले गए थे।

इसे भी पढ़ें: चोरी करते पकड़ाई 68 वर्षीय महिला, गिरफ्तार

सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर शिव कुमार व मनोज दीक्षित की टीम को तफ्तीश में लगाया गया। 30 जुलाई को एक सूचना पर लोनी रोड-वजीराबाद रोड क्रॉसिंग से अरविंद और अनिल को पकड़ लिया गया। इनकी निशानदेही पर सबोली से दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि डिपो में तैनात दीपक को पता था कि डिपो के अंदर सिक्योरिटी का इंतजाम नहीं होता है। साजिश के तहत वारदात वाले अरविंद और अनिल दीपक  के घर पर एकत्र हुए। इसके बाद तीनों याहमा बाइक से मिलेनियम डिपो आए और वहां खड़ी बस में छिपकर बैठ गए।

रात करीब 3:30 बजे जब कैशियर महिपाल ड्यूटी खत्म करचला गया, तब तीनों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि अरविंद सबोली में एक जींस फैक्ट्री में, जबकि अनिल डब्ल्यूएचओ के तहत पोलियो स्कीम में काम करता था
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें