फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: बीमा पॉलिसी पर लोन का झांसा देकर करते थे ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 06:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बीमा पॉलिसियों पर लोन का झांसा देकर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सैंकड़ों लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कॉल सेंटर चलाकर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खत्म हो चुकी है बीमा पॉलिसी, नई बीमा पॉलिसी व बीमा पॉलिसी पर लोन देने के नाम पर ठगी करते थे। आरोपी सैंकड़ों लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद शाफेज, राहुल मित्तल, सुजीत वर्मा, मनोज कुमार व मोहम्मद वसीम के रूप में हुई। कॉल सेंटर राहुल मित्तल का था। इनके पास से सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप व अन्य कागजात बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार, अपराध शाखा की ईस्टर्न रेंज को 14 जुलाई को सूचना मिली थी कि फर्जी कॉल सेंटर रैकेट में शामिल शाफेज दरियागंज में किसी से मिलने आएगा। उसके पास जालसाली की रकम को स्थानांतरित करने के लिए बैंक खाते खोलने के लिए फर्जी दस्तावेज हैं। पुलिस टीम ने यहां से शाफेज को पकड़ लिया। उसके पास से पवन कुमार के नाम का पैन कार्ड था। उस पर शाफेज की फोटो लगी हुई थी। शाफेज के मोबाइल से उसके व अन्य आरोपियों के बीच आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट मिली। वह एक्सिस बैंक में दीपचंद राय के नाम से बैंक खाता चला रहा था। शाफेज की निशानदेही पर राहुल मित्तल को रिठाला मेट्रो स्टेशन से पकड़ लिया। उसके कब्जे से ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाला मोबाइल बरामद किया गया।

उससे पूछताछ के बाद सुजीत को भारत विहार से पकड़ लिया। उसके कब्जे से मोबाइल व लैपटॉप बरामद किया गया। इसके बाद मनोज व वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ में पता लगा कि राहुल मित्तल नोएडा में एक कॉल सेंटर में काम करता था। वहां पर वह ग्राहकों को बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए बुलाने की नौकरी करता था। यहां इसको पता चल गया कि ग्राहकों से कैसे व्यवहार किया जाता है। वह वहां से नौकरी छोड़कर ठगी करने लगा। उसने सुजीत व अन्य के जरिए बेगमपुर में एक कमरे में कॉल सेंटर चलाकर ठगी करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें