फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डिजिटल पुलिसिंग में दिल्ली पुलिस का जलवा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगति डैशबोर्ड पर फिर बनी नंबर-1, गृहमंत्रालय और एनसीआरबी ने जारी की प्रगति डैशबोर्ड रैंकिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग और डेटा प्रबंधन में एक बार फिर अपना दबदबा कायम किया है। गृह मंत्रालय और एनसीआरबी की ओर से जारी प्रगति डैशबोर्ड रैंकिंग में दिल्ली पुलिस ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच पहला स्थान बरकरार रखा है। यह उपलब्धि नवीन न्याय संहिता के सफल कार्यान्वयन और सीसीटीएनएस के प्रभावी उपयोग की वजह से मिली है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक लगातार सौ फीसदी स्कोर हासिल करने के बाद, दिल्ली पुलिस ने जनवरी और अब फरवरी 2026 में भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने इस सफलता के लिए क्राइम ब्रांच की सीसीटीएनएस टीम और सभी जिलों के प्रयासों की सराहना की। यह रैंकिंग डेटा की गुणवत्ता, समयबद्धता और एफआईआर के इलेक्ट्रॉनिक सबमिशन जैसे 15 प्रमुख मानकों पर आधारित है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने पारदर्शी और आधुनिक पुलिसिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें