इस मामले की जानकारी देते हुए नई दिल्ली जिला के डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि ऐसी कौन सी वजह थी जिसके दबाव में कांस्टेबल को आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा।
दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने बुधवार सुबह अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 30 वर्षीय कांस्टेबल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या ही मान रही है। इस मामले की जानकारी देते हुए नई दिल्ली जिला के डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि ऐसी कौन सी वजह थी जिसके दबाव में कांस्टेबल को आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।