फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद थाने में थे तैनात: दिल्ली पुलिस के हवलदार ने फंदा लगाकर दी जान, रात में पत्नी के साथ हुआ था झगड़ा

Fri, 23 Aug 2024 10:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


अनिल अपनी पत्नी मोनिका और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजफगढ़ के जैमिनी पार्क इलाके में रहते थे। वह दिल्ली पुलिस में बतौर हवलदार कार्यरत थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की फोरेंसिंक टीम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नजफगढ़ इलाके में गुरुवार देर रात दिल्ली पुलिस के एक हवलदार ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त अनिल (38) के रूप में हुई है। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला कि घटना से पहले उनका अपनी पत्नी से घरेलू बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों ने किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

अनिल अपनी पत्नी मोनिका और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजफगढ़ के जैमिनी पार्क इलाके में रहते थे। वह दिल्ली पुलिस में बतौर हवलदार कार्यरत थे। उनकी तैनाती जामा मस्जिद थाने में थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 अगस्त की देर रात करीब 1.30 बजे पुलिस को जैमिनी पार्क, नजफगढ़ में एक व्यक्ति के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अनिल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उनकी पत्नी मोनिका ने बताया कि अनिल ने रात में शराब पी थी। उसके बाद उनके बीच छोटी-मोटी पारिवारिक समस्याओं को लेकर झगड़ा हो गया। वह दूसरे कमरे में सोने चली गई। रात करीब एक बजे वह उठी और उनके कमरे में आई। उसने देखा कि अनिल ने पंखे से एक चुन्नी के जरिए फंदा लगा लिया है। पुलिस ने तुरंत क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें