फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro Timing Change: डीएमआरसी ने बदला दिल्ली मेट्रो का वक्त, मुसाफिरों को सहूलियत; देखें नई समय सारणी

Fri, 23 Aug 2024 09:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब हर रविवार इन पर मेट्रो का परिचालन सुबह आठ के बजाय सुबह छह बजे शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही मजलिस पार्क से शिव विहार, बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम और ढांसा बस स्टैंड से द्वारका के बीच मेट्रो का परिचालन हर रविवार सुबह सात बजे से शुरू होगा। 
विज्ञापन
मेट्रो के समय में हुआ बदलाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने फेज-3 के सातों कॉरिडोर पर 25 अगस्त से हर रविवार ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया है। इसमें दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल, नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह और बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) मेट्रो कारीडोर शामिल हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

अब हर रविवार इन पर मेट्रो का परिचालन सुबह आठ के बजाय सुबह छह बजे शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही मजलिस पार्क से शिव विहार, बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम और ढांसा बस स्टैंड से द्वारका के बीच मेट्रो का परिचालन हर रविवार सुबह सात बजे से शुरू होगा। यहां पर हर रविवार को ट्रेन सेवाएं आठ बजे शुरू होती थी। मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि रविवार के लिए इन कॉरिडोर पर सेवा शुरू होने से न केवल यात्रियों लाभ मिलेगा बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन

यह है बदला हुआ समय...
कॉरिडोर का नाम रविवार को वर्तमान समय 25 अगस्त से बदला हुआ समय
दिलशादगार्डन से शहीद स्थल (रेड लाइन) सुबह 8 बजे सुबह 6 बजे
नोएडा सिटी सेंटर से इलेक्ट्रानिक सिटी (ब्लू लाइन) सुबह 8 बजे सुबह 6 बजे
मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह (ग्रीन लाइन) सुबह 8 बजे सुबह 6 बजे
बदरपुर बार्डर से राजा नाहर सिंह (वायलेट लाइन) सुबह 8 बजे सुबह 6 बजे
मजलिस पार्क से शिव विहार (पिंक लाइन) सुबह 8 बजे सुबह 7 बजे
बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम (मजेंटा लाइन) सुबह 8 बजे सुबह 7 बजे
ढांसा बस स्टैंड से द्वारका (ग्रे लाइन) सुबह 8 बजे सुबह 7 बजे


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें