दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसने उसने रोहिणी जेल में मात्र शरबत नहीं बनाने पर साथी कैदी की पीट-पीटकर बेहरमी से हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुना रखी है। पैरोल जंप करने वाले इस बदमाश कृष्णा के खिलाफ हत्या के कुल तीन मामले दर्ज हैं।
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) ने बताया कि संगम विहार में एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना 10 अप्रैल, 22 को मिली थी। जांच में पता लगा कि राशिद, कृष्णा व अन्य ने जी-ब्लॉक, संगम विहार में हाकिम सिंह को गोली मारी थी। अस्पताल में हाकिम को मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में ज्यादातर आरोपी गिरफ्तार हो गए थे। कृष्णा समेत दो आरोपी फरार थे। इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन, इंस्पेक्टर कमल, एएसआई रमेश व राकेश की टीम ने करीब दो महीने की जांच के बाद आरोपी कृष्णा को गोविंदपुरी से गिरफ्तार कर लिया।