फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Pollution: खतरनाक होती जा रही है दिल्ली-NCR की हवा, सुबह दिखी धुंध की मोटी चादर, बेहद खराब श्रेणी में AQI

Fri, 11 Nov 2022 08:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में आज भी धुंध छाई है। वायु प्रदूषण के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता गंभीर है।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता में गिरावट जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में चारों ओर आसमान में शुक्रवार सुबह से धुंध छाई हुई है। दिल्ली का वायु प्रदूषण स्तर (AQI) 'बेहद खराब' श्रेणी में बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, अगले दो दिनों तक हवा की रफ्तार बढ़कर 15 से 26 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, इस बीच हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम होने की वजह से पराली का धुआं दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचेगा। सफर के मुताबिक, तेज हवा से प्रदूषकों को छंटने में मदद मिलेगी, लेकिन इस दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाले प्रदूषकों का दर अधिक होगा, जिससे हवा के बिगड़ने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी हवा की रफ्तार मध्यम होने व धूप निकलने की वजह से प्रदूषक नहीं जम रहे है, जिससे वायु गुणवत्ता अधिक नहीं बिगड़ रही है। मौसमी परिस्थितियों के बिगड़ते ही हवा की सेहत अधिक बिगड़ने लगेगी।

दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम रहेगी हवा की दिशा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम होने के साथ हवा की रफ्तार चार से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रहने के साथ हवा की रफ्तार 12 से 26 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। वहीं, शनिवार को हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम होने के साथ हवा की रफ्तार 10 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। 

कहां कितना एक्यूआई

दिल्ली
  • ओखला में 30
  • आनंद विहार में 349
  • जहांगीरपुरी में 392 

उत्तर प्रदेश
  • नोएडा के सेक्टर 62 में 366
  • गाजियाबाद में 332
  • ग्रेटर नोएडा में 304
  • कानपुर में 230
  • लखनऊ में 293
  • मेरठ में 291 

हरियाणा
  • फरीदाबाद में 311
  • गुरुग्राम में 365 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें