फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: घोषित बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, लाठी-डंडे लेकर स्थानीय लोगों ने घेरा, ASI समेत चार घायल

Wed, 17 Sep 2025 07:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दक्षिण दिल्ली की पुलिस एक घोषित बदमाश को गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार करने गई थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अब वीडियो के आधार पर पुलिस भागे सभी आरोपियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घोषित बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में पुलिस आजम खान नाम के घोषित बदमाश को पकड़ने गई थी। वहां पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेर लिया और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपितों ने एक एएसआई और तीन सिपाहियों को घायल कर दिया है।

विज्ञापन


उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। आरोपी बदमाश और उसके साथियों को छुड़ाकर ले गए। फतेहपुर बेरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें