फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने मां बनने की इच्छा में चोरी किया 9 महीने का बच्चा, पंजाब से बरामद, आरोपी का बड़ा खुलासा

Mon, 07 Jan 2019 09:19 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली जिले की संसद मार्ग थाना पुलिस ने नौ माह के बच्चे को सकुशल बरामद कर एक परिवार को खुशी दी है। पुलिस ने एक महिला व फिरोजपुर, पंजाब निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


बच्चे को दिल्ली से अपहृत कर महिला फिरोजपुर ले गई और व्यक्ति के पास छोड़ आई थी। वह इस व्यक्ति के साथ घर बसाना चाहती थी। हालांकि, अभी तक पुलिस पूछताछ में बच्चे की खरीद-फरोख्त की बात सामने नहीं आई है। 

पीड़ित परिवार पुलिस का धन्यवाद करते हुए नहीं थक रहा है। पीड़ित का नौ महीने का इकलौता बेटा है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला पूजा बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास पति, सात वर्ष की बेटी व नौ माह के बेटे अमन के साथ रहती है। 
विज्ञापन


पति मजदूरी का काम करता है। पूजा के पास 19 वर्षीय काजल उर्फ सपना मिलने के लिए आती थी। दिसंबर महीने के आखिर में काजल बच्चे अमन को खिलाने लगी और मौका देखकर बच्चे को लेकर गायब हो गई। 
Trending Videos

पहले तो पूजा व उसका पति बच्चे को कई दिन तक तलाश करते रहे। इसके बाद संसद मार्ग थाना पुलिस को शिकायत दी। दो जनवरी को मामला दर्ज कर संसद मार्ग थानाध्यक्ष वेदप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। 

पुलिस को जांच में पता लगा कि काजल बच्चे को फिरोजपुर, पंजाब ले गई थी। पुलिस ने काजल को आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन से चार जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। काजल ने बच्चे के अपहरण की बात स्वीकार कर ली।  

उसने बताया कि वह बच्चे का अपहरण कर फिरोजपुर, पंजाब ले गई और वहां अजीत(40) नाम के व्यक्ति को दे आई थी। इसके बाद पुलिस फिरोजपुर रवाना की गई। जहां दबिश देकर फिरोजपुर से अजीत को गिरफ्तार कर लिया। 

उसके कब्जे से अमन को सकुशल बरामद कर लिया। मूलरूप से लखनऊ, यूपी निवासी काजल ने बताया कि उसकी अजीत से अमृतसर गुरुद्वारे में मुलाकात हुई थी। 
विज्ञापन

वह अजीत के साथ शादी कर रहना चाहती थी। इस कारण उसने बच्चे का अपहरण कर अजीत को दे दिया था। अजीत शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी की करीब आठ वर्ष पहले मौत हो गई थी।  

तीन वर्ष से घर से फरार है काजल 
काजल तीन वर्ष से लखनऊ स्थित घर से फरार है। वह दिल्ली में इधर-उधर घूमती रहती है। उसका कहना है कि उसकी शादी हो चुकी है। मगर उसके कोई बच्चा नहीं हुआ था। 

वह बच्चे का अपहरण कर अजीत के साथ रहना चाहती थी। हालांकि, संसद मार्ग थाना पुलिस को काजल की शादी होने को लेकर कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस दोनों से देर शाम तक पूछताछ करने में लगी हुई थी। अभी तक बच्चे की खरीद-फरोख्त की कोई बात सामने नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें