दिल्ली के विकासपुरी थाना पुलिस ने ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो वारदात के बाद अपने कपड़े बदल लेता था। सागरपुर निवासी विशाल (28) अपने साथ बैग में दो जोड़ी कपड़े रखकर वारदात करता था।
इसके बाद कपड़े बदलकर घूमता था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक सोने की चेन, बैग में दो जोड़ी कपड़े, चार मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। वह सागरपुर इलाके का घोषित बदमाश है और उस पर 11 मामले दर्ज हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि झपटमारी की वारदात रोकने के लिए एसआई अमित के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। बृहस्पतिवार को इलाके में गश्त के दौरान टीम ने एक महिला को शोर मचाते हुए देखा।