फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: युवक ने किया भाई-बहन को अगवा, पुलिस ने पकड़ा तो कहने लगा- शादी नहीं हुई, बच्चे खिलाना चाहता था

Sun, 28 Aug 2022 01:33 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अजय इलाके में कार धोने का काम करता है। उसने बताया कि वह शादीशुदा नहीं है। अकेलेपन में वह बच्चों के साथ खेलना चाहता था इसलिए वह बच्चों को अपने साथ लेकर आ गया था। पुलिस का कहना है कि खेलने वाली बात गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
बच्चों को अगवा करने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मायापुरी इलाके में बच्चों के साथ खेलने के लिए एक युवक ने छह साल के बच्चे और उसकी दो साल की बहन को अगवा कर लिया। आरोपी बच्चे को अपने घर पर ले गया। काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने थाने में बच्चे के अगवा होने की शिकायत की।

विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत दोनों बच्चों की तलाश शुरू की और सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान करने के बाद सात घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बच्चे को सकुशल मुक्त करा लिया। खेलने के लिए बच्चों को अपने साथ ले जाने की बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

शुक्रवार दोपहर मायापुरी इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने दोनों बच्चों के अगवा होने की शिकायत थाने में की। उसने बताया कि उसका छह साल का बेटा अपनी दो साल की बहन के साथ घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान किसी ने दोनों को अगवा कर लिया। मायापुरी थाना प्रभारी रविकांत के देखरेख में मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि गायब होने से पहले दोनों बच्चे मंदिर के पास बने चबूतरे पर खेल रहे थे। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इसमें बच्चों को अपने साथ ले जाने वाला युवक कैद हो गया था। सीसीटीवी में दिख रहा था कि आरोपी ने पहले बच्चों को खाने का सामान लाकर दिया और फिर उनसे बातचीत करने के बाद बच्ची को गोद में उठा लिया और उसके भाई का हाथ पकड़कर वहां से चला गया।

पुलिस के गले नहीं उतर रहा कारण

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान कर नांगलराया, मायापुरी निवासी अजय के रूप में की। पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अजय इलाके में कार धोने का काम करता है। उसने बताया कि वह शादीशुदा नहीं है। अकेलेपन में वह बच्चों के साथ खेलना चाहता था इसलिए वह बच्चों को अपने साथ लेकर आ गया था। पुलिस का कहना है कि अभी तक अगवा करने का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरोपी से पूछताछ कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें