भारत नगर इलाके में पार्क में टहलने के दौरान महिला पत्रकार पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सावन पार्क निवासी संजय (22) के रूप में हुई। अब पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।
आरोपी अशोक विहार स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है और नशे का आदी है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह महिला पत्रकार से दोस्ती करना चाहता था। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। वहीं, पीड़िता को अस्पताल में होश आ गया है।
पुलिस के अनुसार स्वतंत्र पत्रकार अपर्णा कालरा (45) सपरिवार अशोक विहार में रहती है। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ी बहन है। अपर्णा रोजाना की तरह बुधवार शाम घर के पास स्थित पिकनिक हट पार्क में टहल रही थी।