फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Illegal Migrants: घुसपैठियों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच बांग्लादेशियों को पकड़ा

Tue, 11 Mar 2025 10:17 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में घुसपैठियों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पांच बांग्लादेशियों को पकड़ा है। यह सभी बांग्लादेशी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से अवैध रूप से रह रहिए पांच बांग्लादेशियों को पकड़ा है। पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशियों को सदर बाजार इलाके से पकड़ा है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने बाकी तीन बांग्लादेशियों को बाहरी जिले से पकड़ा है। जानकारी के लिए बता दें कि यह सभी बांग्लादेशी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। इन्होंने अपने डॉक्यूमेंट भी बनवा रखे थे।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद बिलाल को नई बस्ती, फिल्मिस्तान, सदर बाजार से हिरासत में लिया गया है। 

तलाशी के दौरान उसके पास से एक भारतीय वोटर कार्ड बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि हम उसके वोटर कार्ड को रद्द करने तथा उक्त ईपीआईसी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया की जांच के लिए कदम उठा रहे हैं।

इसके अलावा  उसके बेटे मोहम्मद फारुख भी नई बस्ती दिल्ली में रहता है। उसकी उम्र लगभग 26 वर्ष की है जो बांग्लादेश का रहना वाला है। उसे भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें