फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर 'बरसेंगे बदरा'!: आज से चलेंगी तेज हवाएं... दिखेगा नए पश्चिमी विक्षोभ का असर; चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 11 Mar 2025 09:24 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मौसम थोड़ा बदला रहेगा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाए चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
दिल्ली में होली पर ऐसा रहेगा मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली समेत आस पास के इलाकों में होली तक सर्दी का असर कम हो जाता है। साथ ही धूप धीरे-धीरे अपना असर दिखती है। लेकिन इस बार होली पर मौसम बदलने वाला है। होली के दिन जहां गुलाल उड़ेगा, वहीं बादल भी बरस सकते हैं।

विज्ञापन


होली पर इस बार नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। जिसकी वजह से बारिश की संभावना है।  मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में 13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 15 और 16 मार्च को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। 

Trending Videos

आज छाए रहेंगे आंशिक बादल
विभाग ने मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहने व 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाए चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा, जबकि 12 मार्च को अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री के बीच रह सकता है।

सोमवार को सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन
वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री तक लुढ़क सकता है। वहीं सोमवार को इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले रविवार (9 मार्च) को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था, जब तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं तीन व आठ मार्च को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

दिल्ली में 13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश
होली के मौसम पर बारिश कम ही होती है, लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च की रात को नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के करीब आ रहा है। इस कारण से 11 से 16 मार्च तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 12 मार्च को पंजाब और उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, 13 व 14 मार्च को यह थोड़ी बढ़ जाएगी। दिल्ली में भी 13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इससे तापमान में कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें