आरोपी अप्रैल में पंजाब के जिला गुरुदासपुर स्थित थाना किला लाल सिंह, बटाला में ग्रेनेड हमले में शामिल रहा है। स्पेशल सेल, दिल्ली ने उसे आर्म्स एक्ट के मामले में मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से संबद्ध कथित आतंकी आकाशदीप सिंह उर्फ बाज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अप्रैल में पंजाब के जिला गुरुदासपुर स्थित थाना किला लाल सिंह, बटाला में ग्रेनेड हमले में शामिल रहा है। स्पेशल सेल, दिल्ली ने उसे आर्म्स एक्ट के मामले में मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला स्थित किला लाल सिंह थाने में 7 अप्रैल को ग्रेनेड से हमला हुआ था। हमले के बाद, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैप्पी पचिया, मन्नू अगवान और गोपी नवांशहरिया की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रसारित की गई, जिसमें हमले का दावा किया गया और धमकी दी गई।
पता चला कि बीकेआई से जुड़ा आकाशदीप गुजरात में कहीं छिपा है। कई महीनों की जांच के बाद पता चला कि आरोपी मध्य प्रदेश चला गया है। इसके बाद 21 जुलाई को सूचना मिली कि आकाशदीप इंदौर में छिपा है। सूचना पर कार्रवाई करने के लिए इंस्पेक्टर सतीश राणा व इंस्पेक्टर अशोक कुमार भड़ाना के नेतृत्व में टीम इंदौर गई और 22 जुलाई को पंजाब के जिला अमृतसर स्थित थाना मेहता चौक चनानके निवासी आकाशदीप को गिरफ्तार कर दिल्ली ले आई।
विज्ञापन
क्रेन ऑपरेटर के रूप में कर रहा था काम
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी आकाशदीप 11वीं पास है। वर्तमान में वह इंदौर में एक निर्माण स्थल पर क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया कि वह पंजाब के एक व्यक्ति के संपर्क में था, जो विदेश से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन, बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए संचालन संभाल रहा था। वह सोशल मीडिया एप्लिकेशन के माध्यम से इस हैंडलर के संपर्क में था।