दिल्ली पुलिस ने 63 साल के एक बुजुर्ग चोर को गिरफ्तार किया है, जो अपनी पांच गर्लफ्रेंड के खर्चे उठाने के लिए चोरी करता था। बुजुर्ग चोर अभी तक अविवाहित है। उसने पूरी जिंदगी चोरी कर अय्याशी में गुजार दी।
पकड़े गए आरोपी की पहचान बंधु सिंह (63) के रूप में हुई है। आरोपी ने शनिवार को ही आनंद पर्वत इलाके एक जगह चोरी कर वहां से दो लैपटॉप, 60 हजार, एक स्मार्ट टीवी व अन्य सामान उड़ा लिया था।
लेकिन वह वहां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया कुछ सामान बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से तीन वारदातें सुलझी हैं।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि शनिवार को आरोपी ने आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र के एक फैक्टरी में चोरी की थी। पीड़ित जगदीश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।