फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : अमेरिकी दूतावास में 50 पासपोर्ट आने से हड़कंप, सुरक्षा में खतरा बताकर अधिकारियों ने की पुलिस से शिकायत

Wed, 21 Feb 2024 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने बड़ी संख्या में डाक से पासपोर्ट आने को सुरक्षा में खतरा बताया है। अधिकारियों ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस दी है।  मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
अमेरिकी दूतावास (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकन एंबेसी में इन दिनों बड़ी संख्या में पासपोर्ट आने से हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने बड़ी संख्या में डाक से पासपोर्ट आने को सुरक्षा में खतरा बताया है। अधिकारियों ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस दी है।  मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई है।

विज्ञापन


कई दिन की तफ्तीश के बाद भी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं, एंबेसी की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ समय से एंबेसी में डाक के जरिये पासपोर्ट आ रहे हैं। अब तक 50 से ज्यादा पासपोर्ट आ चुके हैं। इन पासपोर्ट को अमेरिका व कनाडा जाने के लिए वीजा के लिए भेजा जा रहा है। 

अधिकारियों के अनुसार एंबेसी में इस तरह डाक से पासपोर्ट वीजा के लिए आते हैं और न ही इस तरह का कोई सिस्टम है। ऐसे में पासपोर्ट आने से सुरक्षा में खतरा के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस  के अधिकारी इस बात से इंकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जालसाजों ने पासपोर्ट व वीजा बनवाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि बनकर लोगों को फोन किया और उन्हें अमेरिका का वीजा लगवाने का झांसा दिया।  साथ ही वीजा लगवाने के नाम पर पीड़ितों से पांच से 15 लाख रुपये लिए हैं। 
विज्ञापन


नामी कंपनी के प्रतिनिधि होने के कारण पीडि़त आसानी से विश्वास कर लेते थे। ऐसे में लोगों ने अपना पासपोर्ट  भेज दिया। जांच में पता लगा कि पैसे लेने के बाद पीड़ितों से कहा कि उनका वीजा लग गया है। वह चाणक्यपुरी स्थित एंबेसी में चले जाएं। वहीं उनको पासपोर्ट व वीजा मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि जालसाजों ने ठगी का ये नया तरीका निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें