फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पश्चिम विहार में दीवारों पर लिखे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, पुलिस बोली- ये सुरक्षा का मुद्दा नहीं

Thu, 19 Jan 2023 03:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की जनसंपर्क अधिकारी सुमन नलवा का बयान आया है कि कुछ लोगों ने देश विरोधी, खालिस्तान संबंधी नारे दिल्ली की किसी दीवार पर लिखे थे। यह सुरक्षा का मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली की दीवारों पर लगाए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार को खालिस्तान जिंदाबाद और रिफरेंडम 2020 के नारे एक दीवार पर लिखे दिखाई दिए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और दीवार साफ कराई। 

विज्ञापन


इस संबंध में दिल्ली पुलिस की जनसंपर्क अधिकारी सुमन नलवा का बयान आया है कि कुछ लोगों ने देश विरोधी, खालिस्तान संबंधी नारे दिल्ली की किसी दीवार पर लिखे थे। यह सुरक्षा का मुद्दा नहीं है। जिसने भी ये किया है उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सुमन नलवा ने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस का हर विभाग यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि गणतंत्र दिवस से पहले कोई भी गलत गतिविधि न हो। आज जो हुआ उससे हमारे सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। चूंकि एसजेएफ एक प्रतिबंधित संस्था है इसलिए वो लोगों के बीच अपनी पहचान बनाना चाहती है और वह खबरों में भी रहना चाहती  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें