दिल्ली के करोलबाग की चाइना मार्केट के पास विदेशी नागरिकों से 47 हज़ार यूरो की ठगी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने फ्रांसीसी नागरिकों को पुलिस बनकर ठगा और फरार हो गए।
दिवाली की रात करीब सवा 10 बजे करोलबाग इलाके में कुछ बदमाश गाड़ी में आए और खुद को पुलिस वाला बताकर पहले फ्रांस के नागरिक को रोककर उससे बैग चैक कराने को कहा। जिसका विदेशियों ने विरोध किया।
मना करने पर बदमाशों ने बातों में उलझाकर उन्हें बेवकूफ बनाकर बैग ले भागे। वारदात का तरीका ईरानी गैंग का बताया जा रहा है। फ्रांसीसी नागरिक से लगभग 47 हजार यूरो की ठगी हुई है।
बदमाश सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी में आए थे, जो सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस के सामने कुछ सीसीटीवी फुटेज आए हैं, जिसके जरिए पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ये तीन फ्रांस के नागरिक थे। जिन्हें फ्रांस से पीआर ( परमानेंट रेसिडेंट ) मिला हुआ था और ये व्यापार के सिलसिले में दिल्ली आए थे।