फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दुकान पर खांसने वाले शख्स से कोरोना होने की बात पूछी, शख्स कहासुनी कर चला गया और फिर...

Tue, 26 Oct 2021 01:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

विपिन को उसके चाचा ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और अगले दिन उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के विजय विहार इलाके में खांसने पर कोरोना होने की बात पूछने पर एक शख्स दुकानदार से भिड़ गया। वह दुकानदार से कहासुनी कर चला गया लेकिन कुछ देर बाद वहां पहुंचे दो युवकों ने दुकानदार पर रॉड और सरिया से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। परिवारवालों ने दुकानदार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पीड़ित की पहचान श्याम कालोनी निवासी विपिन(23) के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में विपिन ने बताया कि उसके चाचा प्रमोद की शनि बाजार में कपड़े की दुकान है। 23 अक्तूबर को वह अपने चाचा की दुकान पर था। इसी दौरान एक शख्स उसकी दुकान पर आया। वह शख्स खांस रहा था। उसको खांसी करते देख विपिन ने उससे पूछा कि उसे करोना बीमारी तो नहीं है।

इस बात पर शख्स गुस्से में आ गया और विपिन से कहासुनी करने लगा। कहासुनी करने के बाद वह शख्स चला गया। कुछ देर बाद विपिन की दुकान पर दो युवक आए। उनके हाथ में रॉड और सरिया थी। दोनों ने बिना कुछ पूछे विपिन पर सरिया और रॉड से हमला कर दिया। हमले में विपिन का सिर फट गया और वह खून से लथपथ हो गया।
विज्ञापन


चाचा ने कराया अस्पताल में भर्ती
विपिन को उसके चाचा ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और अगले दिन उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम अहमद और अबरार के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि दोनों नशे के आदी है और अकसर मार्केट में मारपीट करते हैं। दोनों का विपिन ने कहासुनी करने वाले शख्स से कोई लेना देना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें