फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Nursery Admission: नर्सरी और केजी दाखिले के लिए EWS का पहला ड्रॉ आज, दो लाख से अधिक आए हैं आवेदन

Tue, 14 Mar 2023 05:23 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

लॉटरी के निकाले जाने के बाद सीट आवंटन की सूचना संदेश के माध्यम से फोन पर भी भेजी जाएगी। बच्चे के लिए जिस स्कूल का आवंटन किया जाएगा, अभिभावकों को वहीं जाकर दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग की 25 फीसदी सीटों पर दाखिले का इंतजार मंगलवार (आज) खत्म हो जाएगा। शिक्षा निदेशालय दाखिले के लिए पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रा सुबह 11 बजे निकालेगा। इस ड्रा में चयनित होने वाले बच्चों को शिक्षा निदेशालय स्कूल का आवंटन करेगा। इसके बाद अभिभावकों को तय तिथि पर स्कूल जाकर अपने बच्चे का दाखिला कराना होगा।  

विज्ञापन
Trending Videos

1700 निजी स्कूलों में इन कक्षाओं की करीब चालीस हजार सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हुई थी। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी थी। इसके बाद आवेदन की तिथि को छह मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया था। अब लॉटरी के निकाले जाने के बाद सीट आवंटन की सूचना संदेश के माध्यम से फोन पर भी भेजी जाएगी। बच्चे के लिए जिस स्कूल का आवंटन किया जाएगा, अभिभावकों को वहीं जाकर दाखिला लेना होगा। स्कूल किसी भी बच्चे को दाखिले से मना नहीं करेंगे। दाखिले के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों के दस्तावेज भी तैयार रखने होंगे।
विज्ञापन

दो लाख से अधिक आवेदन आए हैं
निदेशालय को इन सीटों पर करीब दो लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। पहले ड्रा में 25 हजार से अधिक सीटों का आवंटन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एक लाख वार्षिक आय से कम आय वाले ईडब्लयूएस के अभिभावकों के बच्चों, डीजी श्रेणी के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर), अनाथ, ट्रांसजेंडर व एचआईवी प्रभावित बच्चों को 22 फीसदी सीटों पर दाखिले अवसर मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें