फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मकान का लिंटर गिरा: मलबे में दबकर नौ साल के बच्चे की मौत, दो बहनें हुई घायल

Sun, 03 Jul 2022 05:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घटना बेगम विहार इलाके की है। जहां एक मकान का लिंटर गिरने से मलबा के नीचे दबकर नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक युवती और उसकी बहन घायल हो गई। युवती का पैर टूट गया है और उसकी बहन के सिर में चोट है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगम विहार इलाके में एक मकान का लिंटर गिरने से मलबा के नीचे दबकर नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक युवती और उसकी बहन घायल हो गई। घटना के समय बच्चा मकान के सामने खेल रहा था। पुलिस मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को बेगम विहार डी ब्लॉक में एक मकान का लिंटर गिरने और मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे और मलबे के नीचे दबे नौ साल के कुणाल और 20 वर्षीय रानी और उसकी बहन को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कुणाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि रानी और उसकी बहन का इलाज चल रहा है। रानी का पैर टूट गया है जबकि उसकी बहन के सिर में चोट है।
 
कुणाल की मां सोनी ने बताया कि घटना के दौरान उसका बेटा उस मकान के पास खेल रहा था। जबकि अन्य लोग वहां बैठकर बात कर रहे थे। सोनी ने बताया कि मकान काफी जर्जर हालत में था। छतों से पानी टपकता था। पन्नी लगाकर किराएदार इसमें रहते थे। घटना में कोई भी किराएदार चपेट में नहीं आया। वहीं रानी ने बताया कि वह मकान के पास बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान लिंटर भरभराकर गिर गया। उसका पैर मलबे में दब गया। जबकि उसकी बहन के सिर में चोट लगी है। पुलिस ने कुणाल के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें